FIFA World Cup: आज से शुरू होगा FIFA World Cup 2026, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव मैच – RGH NEWS
खेल

FIFA World Cup: आज से शुरू होगा FIFA World Cup 2026, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव मैच

FIFA World Cupफीफा वर्ल्ड कप 2026 का मेगा इवेंट 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा. फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन की मेजबानी संयुक्त रूप से USA, कनाडा और मैक्सिको करेंगे. इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. यह इतिहास का पहला फीफा वर्ल्ड कप होगा, जिसकी मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे. इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन में अर्जेंटीना की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन की हैसियत से उतरेगी. अर्जेंटीना ने साल 2022 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण आज से शुरू हो जाएगा। आमतौर पर इस वर्ल्ड कप में 32 टीमों को भाग लेते हुए देखा गया है लेकिन इस बार 48 टीम खेलने वाली है। इन टीमों के बीच 39 दिन तक मुकाबले चलने वाले हैं।

 

रोनाल्डो से लेकर मेसी और नेमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर अपना शानदार खेल खेलते हुए देखा जाएगा। इस बात से दर्शक काफी उत्साहित भी हैं। भारत इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनता है। लेकिन भारतीय फैंस के बीच इसका काफी क्रेज है। अगर आप भी इस टूर्नामनेंट का आनंद लेना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि इसे किस चैनल पर देख सकते हैं और क्या लाइव मुफ़्त में देखा जा सकता है।

 

ये भी पढ़ेंFuel Price Update: पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर अब नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी

 

किसके पास है ब्रॉडकास्टिंग राइट्स

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले इसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स जी नेटवर्क ने खरीद लिए थे। इसके बाद नेटवर्क की तरफ से एक नए चैनल की घोषणा की गई थी। अगर आप इस चैनल पर वर्ल्ड कप मैच देखना चाहते हैं तो 3 महीने का प्लान 799 और 1 साल का प्लान 1699 में मिल रहा है।

 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच का लाइव टेलीकास्ट यूनाइटेड स्पोर्ट्स 1, यूनाइटेड स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स 2 और यूनाइटेड स्पोर्ट्स 2 एचडी पर किया जाएगा। पहला मैच भारतीय समय के अनुसार 12 जून की देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा, जो दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच है। वहीं दूसरा मैच सुबह 7:30 पर शुरू होगा जो दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच है। विश्व कप दुनिया के दूसरी तरफ खेला जा रहा है इसलिए भारत में यह मुकाबले लाइव देर रात 12:30 बजे सुबह 9 बजे के बीच देखे जा सकेंगे।

 

फ्री में कहां देखें मैच

FIFA World Cupअगर आप भारतीय फैन हैं और फीफा वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त में देखना चाहते हैं तो दूरदर्शन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। कुछ मैचों का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जाने वाला है। इसमें पहला मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है।

Related Articles

Back to top button