*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- UP में अलकायदा के आतंकी, तीन घरों में कमांडो ऑपरेशन,2 टेररिस्ट गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; सीरियल ब्लॉस्ट का था प्लान...!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- UP में अलकायदा के आतंकी, तीन घरों में कमांडो ऑपरेशन,2 टेररिस्ट गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; सीरियल ब्लॉस्ट का था प्लान…!!!*

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा इलाके में UP ATS पांच घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें ATS कमांडो भी शामिल हैं। यहां ATS को एक गैराज में अलकायदा के आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद की कार्रवाई में दो आतंकियों अब तक पकड़ गया है। जबकि तीन घरों में कमांडो तलाशी कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने की भी सूचना है। ATS ने आसपास के 500 मीटर दायरे में बने घरों को खाली करा लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर है।

ATS अफसरों के मुताबिक ऑपरेशन खत्म होने के बाद दी ही कुछ बोला जा सकता है। बम बनाने के सामान मिलने की भी सूचना है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जाता है कि आतंकी कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट के फिराक में थे। कुछ बड़े नेता भी निशाने पर थे। हालांकि ATS ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना खुलासा हो सकता है।

परिवार वालों से भी हो रही है पूछताछ

ATS ने जिन आतंकियों को पकड़ा है, उनके नाम शाहिद और वसीम। जबकि रियाज और सिराज के घरों में तलाशी चल रही है। सभी से पूछताछ भी हो रही है। शाहिद के मकान को सीज किया गया है। कमांडो घर के अंदर हैं। तीनों के घर सटे हुए हैं। शाहिद के परिवार वालों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button