Pakistan Army’s Helicopter Crashes: Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, पायलट समेत सभी सवारों की मौत

Pakistan Army’s Helicopter Crashes पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ.इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से वहां के अखबार डॉन ने पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई.
सैन्य बयान के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. हेलिकॉप्टर ने जैसे ही मुजफ्फरबाद के पास से उड़ान भरी, वह किसी यांत्रिक गड़बड़ी का शिकार हो गया. अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही सेना की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया.
read more Alpha Teaser: ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, दमदार एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt
सेना ने इस बात की सटीक जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असली तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि, सेना ने अभी तक हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक संख्या साझा नहीं की है.
जानिए क्या है Mi-17 हेलिकॉप्टर और इसकी खासियतें
Pakistan Army’s Helicopter Crashesयह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी इस मॉडल के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. Mi-17 मूल रूप से एक रूसी निर्मित मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है. इसे रूस के मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट द्वारा विकसित किया गया था, जो कि पुराने Mi-8 हेलिकॉप्टर का एक एडवांस और अपग्रेड वर्जन है.



