Alpha Teaser: ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, दमदार एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt – RGH NEWS
मनोरंजन

Alpha Teaser: ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, दमदार एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt

Alpha Teaser बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म अल्फा को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने रोमांटिक से लेकर एक्शन सभी तरह की फिल्मों में काम किया है। आप इस स्पाई थ्रिलर के जरिए वह नई दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं और अब मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर इस उत्साह को बढ़ा दिया है।

 

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के तहत बनाई जा रही इस फिल्म का पहला टीजर सामने आ गया है। इसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक दिखाई दे रही है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार यह टीजर कैसा है।

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

 

अल्फा का टीजर हुआ रिलीज

10 जून यानी आज अल्फा का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई थी। तय समय के मुताबिक इसे रिलीज कर दिया गया है। यशराज फिल्म्स ने X हैंडल पर इसे शेयर किया है। फर्स्ट किल के नाम से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर यह पता चल रहा है कि आलिया भट्ट को बॉबी देओल की बेटी के किरदार में देखा जाएगा।

 

 

कैसी है कहानी

टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल अपनी बेटी को जासूस बनाना चाहते हैं और उससे खतरनाक खुफिया मिशन को अंजाम दिलवाते हैं। इस दौरान आलिया का एक्शन पूरी तरह से लाइमलाइट में बना हुआ है। एक्ट्रेस को इस तरह एक्शन करता देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। टीजर में फिलहाल इन दोनों कलाकारों को ही हाईलाइट किया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि अन्य किरदारों के लिए स्पेशल टीजर रिलीज किए जाएंगे। कुल मिलाकर यह वीडियो बहुत शानदार है और इसे देखने के बाद कम से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई है।

 

कब आएगी फिल्म

Alpha Teaserनिर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक शिव रवैल की इस फिल्म को पहले 10 जुलाई को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब यह 3 जुलाई को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

Related Articles

Back to top button