बिजनेस

Gold Silver price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, 4500 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver price ग्लोबल मार्केट में आई भारी मंदी का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमतों में ₹4,500 से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट आई है, जबकि सोना भी ₹2,500 से अधिक टूटकर खुला है।

 

MCX पर आज सुबह ही औंधे मुंह गिरे भाव

बुधवार सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी दोनों ही दबाव में नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का भाव ₹2,517 (करीब 1.65%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,49,926 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1,52,443 के स्तर पर बंद हुआ था।दूसरी ओर, चांदी के खरीदारों के लिए आज का दिन बेहद राहत भरा रहा। जुलाई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी की कीमत ₹4,519 (करीब 1.89%) टूटकर ₹2,34,009 प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली, जो इसके पिछले बंद भाव ₹2,38,528 से काफी नीचे है।

 

read more CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, कल से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा सोना

वैश्विक मोर्चे पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लुढ़क कर करीब 11 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा भड़कते तनाव को माना जा रहा है। इस भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसने दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की चिंताओं को हवा दे दी है। इसके कारण केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

 

 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव?

Gold Silver priceइंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 1.8% की गिरावट के साथ 4,187.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 23 मार्च के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 1.7% गिरकर 4,213.40 डॉलर पर आ गया। सोने के साथ-साथ हाजिर चांदी का भाव भी 1.5% टूटकर 64.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। डॉलर में आई इस मजबूती के कारण अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए डॉलर-मूल्य वाला सोना खरीदना काफी महंगा हो गया है, जिससे घरेलू स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button