CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, कल से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, कल से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की बड़ौतरी की साथ आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही आने वाले एक हफ्ते के अंदर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्र्चिम मानसून के आने की आशंका जाताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने 11 जून से पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

कैसा रहेगा 10 जून का मौसम

बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी को दर्ज किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की 10 जून को प्रदेश भर में मौसम सुहाना बना रहेगा, दोपहर तक हल्की गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश और हल्की गरज चमक या आंधी चलने की संभावना है।

 

 

 

बीते 24 घंटों में मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के अंदर उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में 1-2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक की ऐक्टिविटी बढ़ी हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की मानसून की एंट्री जल्द हो सकती है।

 

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में 43.5 डिग्री तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। इसके साथ ही प्रदेश भर में औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहा वहीं औसत न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहा।

 

आगले 5 दिनों का मौसम अनुमान

CG Weather Todayमौजूदा मौसम स्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने अगले 4-5 दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आने की संभावना है, उसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट होंने की संभावना है। दक्षिण-पश्र्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना जताई है, जिसका मुखय कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर ऊपसी हवा का चक्रवाती परिसंचरण को कहा है जो समुद्री तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button