Chhattisgarh current news: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर से बेंगलुरु रूट पर 12 जून से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइमटेबल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर से बेंगलुरु रूट पर 12 जून से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइमटेबल

Chhattisgarh current news बिलासपुर- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह समर स्पेशल 12 जून को बिलासपुर से रवाना होगी।

 

बिलासपुर-बेंगलुरु 08263 छावनी समर स्पेशल

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन एक तरफा (वन-वे) सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

12 जून को बिलासपुर से होगी रवाना 

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य (जनरल) तथा 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। इस व्यवस्था के कारण दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें: Vivo V70: 50MP कैमरा के साथ Vivo ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

Chhattisgarh current newsसमर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से रवाना होकर भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होती हुई दूसरे दिन रात 8 बजे बेंगलुरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button