Vivo V70: 50MP कैमरा के साथ Vivo ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Vivo V70: 50MP कैमरा के साथ Vivo ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V70 सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे UAE के मार्केट में पेश किया है। Vivo 70, Vivo 70 Elite, Vivo 70 FE के बाद Vivo V70 Lite की एंट्री हुई है। वीवो का यह फोन भी इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह कैमरा सेंट्रिक होगा। मिड बजट रेंज के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए, जानते हैं इस फोन की भारत में कितनी कीमत होगी?

 

read more Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

 

 

Vivo V70 Lite की कीमत

वीवो का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत AED 1,099 (लगभग 28,500 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट AED 1,299 (लगभग 33,700 रुपये) है। इस फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारत में यह फोन फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है।

 

8GB RAM + 128GB – AED 1,099 (लगभग 28,500 रुपये)

8GB RAM + 256GB – AED 1,299 (लगभग 33,700 रुपये)

Vivo V70 Lite 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। फोन में कंपनी ने Q10 Plus पैनल यूज किया है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2392 x 1080 पिक्सल है।

 

Read more Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

Vivo V70 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज पर काम करता है। वीवो के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, 4G, LTE, WiFi, Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी दी गई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।

 

Vivo V70 Lite फीचर्स

डिस्प्ले 6.77 इंच, FHD+, AMOLED

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400

स्टोरेज 8GB, 256GB

कैमरा 50MP + 8MP, 32MP

बैटरी 6,500mAh, 90W

OS Android 16, OriginOS

Vivo V70इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर पर काम करता है।

 

Related Articles

Back to top button