Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news तस्कर नशे के अवैध पदार्थों की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिसमें वो कभी कामयाब हो जाते हैं या फिर पकड़े जाते हैं। इसी तरह का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आया है, जहां पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल जांच नाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कटहल लोड थे। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।
read more CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई
कहां खपाने की थी तैयारी ?
Chhattisgarh newsदरअसल, कटहल के पीछे से पुलिस ने 125.700 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 62,85,000 रुपये आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से खरीदकर जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने गांजा के साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।



