CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई – RGH NEWS
शिक्षा

CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

CBSE सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्यूएशन यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की आज (7 जून) आखिरी तारीख है. अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करें, क्योंकि आधी रात के बाद आवेदन विंडो बंद कर दिया जाएगा. इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने आवेदन करने की आखिरी डेट 6 जून निर्धारित की थी, लेकिन छात्रों को आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के कारण इसकी आखिरी डेट बढ़ा दी गई थी. सीबीएसई ने मार्क्स वैरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पोर्टल 2 जून को खोला था.

 

 

read more Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

 

 

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

फिर ‘पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज’ या ‘वैरिफिकेशन एंड री-इवैल्यूएशन’ सेक्शन खोलें.

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि पोर्टल में लॉगिन करने के लिए उन्हें अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा.

उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

अपने आवेदन का प्रकार चुनें और विषयों का चयन करें.

अब निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें.

आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और उसे सेव कर लें.

पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

सीबीएसई 12वीं के सिर्फ वो छात्र ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी मूल्यांकन की हुई आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है. इस प्रक्रिया के दौरान छात्र उन विशेष प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, जिनके बारे में उनका मानना है कि उनका मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया गया है.

 

CBSE ने छात्रों का डेटा किया ट्रांसफर

CBSEसूत्रों के हवाले से पहले खबर आई थी कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग के लिए COEMPT Eduteck की OSM मार्किंग को सीबीएसई ने हटा दिया है, लेकिन बाद में फिर खबर आई कि आंसर शीट की स्कैनिंग का काम OSM मार्किंग के जरिए ही होती रहेगी. हालांकि सीबीएसई ने डेटा का नियंत्रण जरूर अपने हाथ में ले लिया है. सीबीएसई ने सभी आंसर शीट रिकॉर्ड और संबंधित डेटा को COEMPT Eduteck के सर्वरों से अपने यहां ट्रांसफर कर लिया है

Related Articles

Back to top button