Instagram Plus Plan launch: Meta ने लॉन्च किया नया Plus प्लान, अब भारत में भी Instagram चलाने के लिए देने होंगे रुपए!

Instagram Plus Plan launch: सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने भारतीय यूजर्स के लिए Instagram Plus नाम से नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है और इसके तहत यूजर्स को कई ऐसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी का कहना है कि Instagram का फ्री वर्जन पहले की तरह चलता रहेगा, लेकिन जो यूजर्स अतिरिक्त सुविधाएं और बेहतर कंट्रोल चाहते हैं, वे इस प्रीमियम प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
स्टोरी देखने का मिलेगा सीक्रेट फीचर
Instagram Plus की सबसे चर्चित सुविधाओं में से एक है “सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू”। इसके जरिए यूजर्स किसी की स्टोरी देख सकेंगे, लेकिन उनका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स यह भी जान पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।
48 घंटे तक एक्टिव रहेगी स्टोरी
अब Instagram Plus यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे के बजाय 48 घंटे तक लाइव रख सकेंगे। साथ ही हर सप्ताह एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” कर उसे अतिरिक्त विजिबिलिटी भी दे सकेंगे, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंच बन सके।
प्रोफाइल और बायो को मिलेगा नया लुक
सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत यूजर्स को कस्टम फॉन्ट्स, स्पेशल बायो स्टाइल और नए ऐप आइकन का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा एनिमेटेड “सुपर हार्ट” रिएक्शन भी उपलब्ध होंगे, जो चैट और इंटरैक्शन को और आकर्षक बनाएंगे।
प्रोफाइल पर पिन कर सकेंगे 6 पोस्ट
Instagram Plus Plan launch Plus यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम 6 पोस्ट पिन कर सकेंगे। इससे महत्वपूर्ण पोस्ट या पसंदीदा कंटेंट को प्रोफाइल के शीर्ष पर दिखाना आसान होगा।
Instagram Plus में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स
स्टोरी रिवॉच काउंट (कितनी बार स्टोरी दोबारा देखी गई)
सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू
48 घंटे तक स्टोरी विजिबिलिटी
अनलिमिटेड कस्टम ऑडियंस लिस्ट
वीकली स्टोरी स्पॉटलाइट
स्टोरी व्यूअर सर्च फीचर
प्रोफाइल पिन्स
स्पेशल फॉन्ट्स और कस्टम ऐप आइकन
एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन



