Chhattisgarh top news: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

Chhattisgarh top news मेमू- डेमू ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। ये ट्रेनें 10 जून से 12 तक के बीच रद्द की गई हैं। साथ ही दो पैसेंजर ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया गया है। इससे रोजाना सफर करने वालों को बड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसा करने की वजह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग और प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।

 

ये मेमू-डेमू ट्रेन रहेंगी कैंसिल

रेलवे के अनुसार 11 जून को सुबह 11.30 बजे से 12 जून को रात 2.30 बजे तक 15 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 9 और 10 जून को भी प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, इतवारी-गोंदिया, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-बालाघाट और बालाघाट-इतवारी मेमू-डेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।

 

ये खबर भी पढ़ें: Bonus Share: इस बैंक ने किया Bonus Share और Divident का ऐलान, हर 3 पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, साथ में ₹2 का डिविडेंड भी

 

पैसेंजर दुर्ग स्टेशन तक चलेगी

Chhattisgarh top newsइसके अलावा ट्रेन संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 और 11 जून को दुर्ग स्टेशन पर ही समाप्त होगी व दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच नहीं चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर दुर्ग स्टेशन से ही संचालित होगी और डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की

Related Articles

Back to top button