Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में 2% की हुई बढ़ोतरी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में 2% की हुई बढ़ोतरी

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

 

 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए संशोधित दरों पर महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा।

 

मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन या अन्य अतिरिक्त भत्तों को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आदेश के विपरीत अधिक भुगतान होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली भी की जाएगी।

 

read more Demographic Change: घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सरकार अलर्ट, केंद्र ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, घुसपैठियों पर खास फोकस

 

 

राज्य संवर्ग के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं

हालांकि, दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स अब भी डीए बढ़ोतरी की मांग पर कायम हैं। लंबे समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और केंद्र के समान दर लागू करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश जारी होने के बाद अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर राज्य सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

 

read more Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*

 

Chhattisgarh current newsडीए भुगतान को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार अन्य कर्मचारी वर्गों के लिए भी महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Related Articles

Back to top button