बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीज़ल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today: मंगलवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया इजाफा नहीं किया है, यानी आज दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले महज 11 दिनों के भीतर ही आम आदमी की जेब पर चार बड़े झटके लग चुके हैं. सोमवार को ही कंपनियों ने पेट्रोल पर 2.61 रुपये और डीजल पर 2.71 रुपये प्रति लीटर का भारी-भरकम बोझ बढ़ा दिया था.

 

 

लगातार झटकों के बाद तेल बाजार का हाल

वर्तमान में तेल की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ता काफी असमंजस में है. महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम सीधे घर के बजट को बिगाड़ रहे हैं. बढ़ोतरी का यह सिलसिला 15 मई को शुरू हुआ था, जब तेल कंपनियों ने सीधे 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था. इसके बाद 19 मई को भी 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई. कुल मिलाकर अब तक चार बार में तेल की कीमतों में 7.5 रुपये तक की तगड़ी वृद्धि हो चुकी है. आज भले ही कीमतें स्थिर हों, लेकिन पिछले कुछ दिनों की इस लगातार बढ़ोतरी ने ग्राहकों की कमर तोड़ दी है.

 

ये भी पढ़ेंLIC: LIC का 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

 

बड़े शहरों में आसमान छूते तेल के दाम

Petrol Diesel Price Todayदेश के कई हिस्सों में तेल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. दक्षिण भारत में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसके बाद तिरुवनंतपुरम का नंबर आता है, जहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपये और डीजल के लिए 104.41 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

 

 

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की ताजा

कीमत

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
हैदराबाद 115.73 103.82
तिरुवनंतपुरम 115.49 104.41
बेंगलुरु 110.93 98.80
पटना 113.37 99.36
भुवनेश्वर 109.92 100.92
गुरुग्राम 102.77 95.44
लखनऊ 102.05 95.55
नोएडा 102.12 95.56
चंडीगढ़ 98.10 86.09

ख़बर शेयर करें:

Back to top button