SBI Downtime Alert: SBI का बड़ा अलर्ट! कल UPI समेत ये सेवाएं रहेंगी ठप - नोट कर लें समय – RGH NEWS
अन्य खबरबिजनेस

SBI Downtime Alert: SBI का बड़ा अलर्ट! कल UPI समेत ये सेवाएं रहेंगी ठप – नोट कर लें समय

SBI Downtime Alert स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 26 मई के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। इस दिन कुछ मिनटों के लिए यूपीआई समेत कई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। एसबीआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए दी है। परेशानी के लिए खेद भी व्यक्त किया है। कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट्स किए जाएंगे।

 

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। इसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि वे समय रहते जरूरी लेनदेन कर पाए। 26 मई को 1:45 AM से लेकर 2:30 AM तक पूरे 45 मिनट तक UPI, आईएमपीएस, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और आरटीजीएस सर्विस बाधित रहेगी। इसके अलावा सभी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

 

ये भी पढ़ेंOppo Reno 16: 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 16 Pro सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

ग्राहकों को बैंक ने दी ये सलाह

SBI Downtime Alertशेड्यूल मेंटेनेंस के दौरान उपयुक्त बैंकिंग सर्विस के अलावा सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बैंक ने ग्राहकों को डाउनटाइम के दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल करने दी है। बता दें यूपीआई लाइट के जरिए ग्राहक बिना इंटनेट लेनदेन कर सकते हैं। बिना पिन 1,000 रुपये तक ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। वहीं वॉलेट बैलेंस की लिमिट 5,000 रुपये और प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 500 रुपये होती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड संबंधित ट्रांजेक्शन भी किया जा सकता है।

 

पिछले सप्ताह भी बाधित थी सेवाएं

पिछले सप्ताह भी सेवाएं बाधित थी। 22 मई को एसबीआई यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक बाधित थी। 23 मई को 1:00 AM से लेकर 1:20 AM तक रख रखाव गतिविधियों के कारण ओटीपी आधारित इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट और योनो सेवाएं प्रभावित हुई थी। जबकि 21 कई को भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण एसबीआई की यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से प्रभावित थी।

Related Articles

Back to top button