Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 130 किलो गांजा बरामद किया है, जिसे सब्जी के कैरेट में छुपाया गया था और ओड़िशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पकड़े गए गांजे की कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई है। यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

 

कैसे पकड़ाया गांजा ?

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की तरफ निकलने वाला है। सूचना के आधार पर देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू की। इसी दौरान एक गाड़ी को रोका गया, जिसमें ऊपर से सब्जी के कैरेट लदे हुए थे। जब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली, तो सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए।

 

read more Dividend Stocks: TCS से लेकर LIC तक… इन शेयरों में मिलेगा डिविडेंड-बोनस का फायदा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका

 

 

तस्कर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने मौके से ही तस्करी कर रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना नाम राहुल पांडेय बताया और वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ओडिशा में यह माल किसने सप्लाई किया था और यूपी में इसे कहां खपाया जाना था।

 

सप्ताहभर के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh newsबता दें कि सप्ताहभर के भीतर पुलिस की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी पुलिस ने ओडिशा सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए मध्य प्रदेश (MP) के तस्करों को दबोचा था, जिनसे 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button