Dividend Stocks: TCS से लेकर LIC तक… इन शेयरों में मिलेगा डिविडेंड-बोनस का फायदा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका – RGH NEWS
बिजनेस

Dividend Stocks: TCS से लेकर LIC तक… इन शेयरों में मिलेगा डिविडेंड-बोनस का फायदा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका

Dividend Stocks शेयर बाजार में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए सोमवार, 25 मई से शुरू हो रहा यह कारोबारी हफ्ता बेहद दिलचस्प रहने वाला है. दलाल स्ट्रीट पर अगले कुछ दिनों तक 30 से अधिक कंपनियों के शेयरों में भारी हलचल देखने को मिलेगी. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईटीसी (ITC), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज ऑटो के साथ-साथ सरकारी दिग्गज कंपनी एलआईसी (LIC) पर बाजार के जानकारों की खास नजर है. दरअसल, इन कंपनियों ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड, बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट से लेकर बायबैक तक जैसे कई बड़े कॉर्पोरेट एक्शन का ऐलान किया है.

 

 

डिविडेंड से अतिरिक्त कमाई का गणित

शेयर बाजार में कंपनियां अपने सालाना मुनाफे का एक निश्चित हिस्सा अपने शेयरधारकों के साथ बांटती हैं, जिसे तकनीकी भाषा में डिविडेंड कहा जाता है. हालांकि, यह मुनाफा सीधे तौर पर उन्हीं निवेशकों के डीमैट खाते में आता है, जिनका नाम ‘रिकॉर्ड डेट’ पर कंपनी के रजिस्टर में आधिकारिक रूप से दर्ज होता है. इसका सीधा सा गणित यह है कि अगर आप एक्स-डिविडेंड डेट के बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको इस अतिरिक्त कमाई का कोई लाभ नहीं मिलेगा. बाजार का सामान्य नियम है कि एक्स-डिविडेंड होने पर उस शेयर का भाव भी आमतौर पर उसी अनुपात में नीचे आ जाता है, जितनी राशि का डिविडेंड घोषित किया गया हो. इस हफ्ते टीसीएस, आईटीसी और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को भारी-भरकम डिविडेंड का भुगतान करने जा रही हैं.

 

ये भी पढ़ेंStock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 720 और निफ्टी में 221 अंकों की उछाल, रियल्टी शेयरों में हुई खरीदारी

 

मुफ्त शेयरों का शानदार मौका

इस कारोबारी सप्ताह में बोनस शेयरों के मोर्चे पर भी काफी गहमागहमी रहेगी. इस सूची में सबसे बड़ा नाम सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का है. एलआईसी का शेयर 29 मई को 1:1 के अनुपात में बोनस के लिए एक्स-ट्रेड करेगा. आसान भाषा में समझें तो हर एक शेयर पर निवेशकों को एक शेयर मुफ्त मिलेगा. इसके अलावा, पीएई लिमिटेड (PAE Ltd) ने अपने शेयरधारकों को 6:1 के अनुपात में बोनस देने का फैसला किया है, जिसकी एक्स-डेट 25 मई तय की गई है. वहीं, एफ मैक इंटरनेशनल (F Mec International) के निवेशक भी 26 मई को 1:10 के बोनस का सीधा लाभ उठाएंगे.

 

 

इस हफ्ते कॉर्पोरेट एक्शन वाली टॉप कंपनियों की पूरी लिस्ट

कंपनी का नाम कॉर्पोरेट एक्शन रिकॉर्ड डेट (मई 2026)

LTM (पूर्व में LTIMindtree) ₹53 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 25 मई

Siyaram Silk Mills ₹4 प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड 25 मई

Tata Consumer Products ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड 25 मई

TCS ₹31 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 25 मई

PAE Ltd 6:1 बोनस इश्यू 25 मई

Dhampur Sugar Mills ₹2 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 26 मई

GPT Infraprojects ₹1 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 26 मई

Hatsun Agro Product ₹10 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 26 मई

IRB Infrastructure Developers ₹0.05 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 26 मई

F Mec International Financial Services 1:10 बोनस इश्यू 26 मई

F Mec International Financial Services फेस वैल्यू ₹10 से ₹2 स्टॉक स्प्लिट 26 मई

IB Infotech Enterprises फेस वैल्यू ₹10 से ₹1 स्टॉक स्प्लिट 26 मई

Aptech ₹4.5 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 27 मई

Chemcon Speciality Chemicals ₹6.5 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 27 मई

ITC ₹8 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 27 मई

Page Industries ₹150 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 27 मई

Shah Metacorp राइट्स इश्यू 27 मई

Bajaj Auto ₹150 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

Bank of India ₹4.65 प्रति शेयर डिविडेंड 29 मई

BCPL Railway Infrastructure ₹1 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

Eris Lifesciences ₹7.21 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 29 मई

GlaxoSmithKline Pharmaceuticals ₹57 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

ICICI Lombard General Insurance ₹7 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

JB Chemicals & Pharmaceuticals ₹9.30 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

S Chand and Company ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 29 मई

Torrent Pharmaceuticals ₹9 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

UNO Minda ₹1.75 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड 29 मई

LIC 1:1 बोनस इश्यू 29 मई

CyberTech Systems and Software शेयर बायबैक 29 मई

Dhanuka Agritech शेयर बायबैक 29 मई

Zydus Lifesciences शेयर बायबैक 29 मई

Caplin Point Laboratories ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड 30

Related Articles

Back to top button