IPL 2026: IPL 2026 की प्लेऑफ की चारों टीमें तय; जानें कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत – RGH NEWS
देश

IPL 2026: IPL 2026 की प्लेऑफ की चारों टीमें तय; जानें कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत

IPL 2026 का लीग चरण समाप्त होने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब प्लेऑफ मुकाबलों पर टिक गई हैं। दरअसल इस बार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली है। वहीं इन चारों टीमों के बीच खिताबी जंग का रोमांच अब अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, मगर उससे पहले कई रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेंगी।

 

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। अब जबकि टीमें भी तय हो चुकी हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम खिताब पर कब्जा जमाती है। प्लेऑफ के मुकाबले पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति के आधार पर तय किए जाते हैं। नियम के मुताबिक, टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे पहले क्वालीफायर में आमने-सामने आती हैं। इसी क्रम में 26 मई को धर्मशाला में होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल जाता है, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है।

 

ये भी पढ़ेंRaigad Ambenali Ghat Accident: भीषण सड़क हादशा; 700 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो गिर ने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत

 

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा एलिमिनेटर

वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मैच में भिड़ती हैं। 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि इसमें हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहती हैं। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बनाती है।

 

29 मई को न्यू चंडीगढ़ में दूसरा क्वालीफायर

इसके बाद, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पहले क्वालीफायर की हारी हुई टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आपस में भिड़ेंगी। यह मुकाबला भी निर्णायक साबित होगा, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाती है और क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से खिताबी जंग के लिए तैयार रहती है। इस प्रकार, प्लेऑफ का पूरा खाका स्पष्ट है। 26 मई को पहला क्वालीफायर, 27 मई को एलिमिनेटर, 29 मई को दूसरा क्वालीफायर और अंत में 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

 

IPL 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस, दोनों के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का बेहतरीन अवसर है, क्योंकि वे पहले क्वालीफायर में भिड़ रही हैं। यदि आरसीबी यह क्वालीफायर जीत जाती है, तो वह सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। हालांकि, इस स्थिति में भी गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी, बल्कि उसे फाइनल में पहुंचने का एक दूसरा मौका मिलेगा, जब वह दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी। इसके विपरीत, एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलने के लिए आगे बढ़ेगी। अंततः, क्वालीफायर 2 की विजेता टीम पहले क्वालीफायर की विजेता से फाइनल में भिड़कर आईपीएल 2026 के खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी।

Related Articles

Back to top button