Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 29 मई से शुरू होगा नामांकन
Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का बिगुल बज गया है। संगठन की नई टीम के गठन के लिए प्रदेशभर में चुनाव प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों के चुनाव के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का बिगुल बज गया है। संगठन की नई टीम के गठन के लिए प्रदेशभर में चुनाव प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों के चुनाव के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे नामांकन
ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बार चुनाव और सदस्यता अभियान पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा। युवा कांग्रेस ने सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की है। आवेदन करने वाले युवाओं को लाइव फोटो, वोटर आईडी और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे।
ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: UPSC में इतने पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम भी लागू
खास बात यह है कि आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है। इसमें उम्मीदवार को खुद अपनी जानकारी देनी होगी। चुनाव प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम भी लागू रहेगा। यानी कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन कर सकेगा। नामांकन दाखिल करते ही उसे पुराने पद से मुक्त माना जाएगा।
Chhattisgarh top newsप्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव के जरिए संगठन विस्तार के साथ सदस्यता बढ़ाने पर भी खास फोकस रहेगा।



