UPSC Recruitment 2026: UPSC में इतने पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

UPSC Recruitment 20260 संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने 194 पदों पर अधिकारियों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप विभिन्न मंत्रालयों में काम करना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी डेट 12 जून 2026 (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की गई है. इंजीनियरिंग, साइंस, वायुमंडलीय स्टडीज, लैंग्वेज, मैकेनिकल, सिविल, ऑयल टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग और एविएशन मेंटेनेंस आदि बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार UPSC ORA पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल upsconline.nic.in/ora के माध्यम से आवेदन करना होगा. इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल, इंजीनियरिंग, साइंटिफिक, टीचिंग, एविएशन, पुरातत्व, मौसम विज्ञान और प्रशासनिक क्षेत्रों में नौकरी के मौके मिलेंगे.
ये भी पढ़ेंShare market outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, रहेगी तेजी या आएगी गिरावट, देखें डिटेल्स
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन से लेकर मास्टर डिग्री या PhD तक की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. डिटेल नोटिफिकेशन में प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट योग्यताएं अलग से बताई गई हैं, जिनमें BSc, BTech/BE, MA, MSc, ME/MTech और PG डिप्लोमा शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले प्रत्येक पद के लिए अपनी पात्रता चेक कर लें.
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है. हालांकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. सभी आवेदन ORA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किए जाने चाहिए, कोई ऑफलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है.
चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद एक इंटरव्यू शामिल है, जिसमें सिर्फ परीक्षा के प्रदर्शन के बजाय विषय विशेषज्ञता और कम्यूनिकेशन स्किल को अधिक महत्व दिया जाता है. इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. पूरा चयन उम्मीदवार की शैक्षणिक और प्रोफेशनल प्रोफाइल की मजबूती और इंटरव्यू राउंड में उसके प्रदर्शन पर आधारित होगा.
read more Share market outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, रहेगी तेजी या आएगी गिरावट, देखें डिटेल्स
सैलरी कितनी मिलेगी?
UPSC Recruitment 2026चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 का वेतन मिलेगा. साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता सहित अन्य भत्ते भी मिलेंगे. सीनियर ग्रुप A पदों के लिए,विशिष्ट ग्रेड और विभाग के आधार पर वेतन स्तर और भी ज्यादा हो सकते हैं



