रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️मारूति डिजायर कार में गांजा का अवैध परिवहन, आरोपी गिरफ्तार….*

● *07 किलो गांजा, मारूति डिजायर कार जप्त, आरोपी पर NDPS Act की कार्रवाई*….

एसपी अभिषेक मीणा द्वारा कल शाम जिले के सभी चेक पोस्ट, बेरियर में सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्देश प्रभारियों को दिया गया था, जिसमें ओडिशा से कार में गांजा की अवैध तस्करी करता एक आरोपी सरिया पुलिस के हाथ आया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 03/07/2021 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति *मारूति डिजायर क्र. AG-10-AP-7326* में उडिसा की ओर से छत्तीसगढ़ होते हुये मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर जाने वाला है । मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा कंचनपुर बेरियर में लगे स्टाफ को सचेत होकर ओडिशा की ओर से आ रही प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये । नाकेबंदी में लगी टीम द्वारा दिनांक 03/07/2021 को देर शाम उडिसा की ओर से सरिया जाने वाली मेन रोड में कंचनपुर बेरियर में एक मारूती डिजायर क्र0 CG 10 AP 7326 में एक व्यक्ति को सवार होकर तेज रफ्तार से आते देख रोका गया, मुखबीर के बताये अनुसार मारूति डिजायर के नम्बर प्लेट को देखकर नम्बर मिलान किया गया जो सही पाया गया । मारूती डिजायर चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम *शुभम अग्रवाल पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 25 वर्ष सा0 चांटीडीही बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर* का होना बताया । कार के डिक्की में एक चेकदार बैग के अंदर 07 पैकेट 01-01 किलो ग्राम का पालिथिन में पैक मादक पदार्थ गांजा कुल *07 किलो कीमत करीबन 35,000 रूपये* मिला , जिसकी जप्ती की गई । आरोपी से गांजा व कार की विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के साथ एएसआई विमल यादव, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक विपिन डेहरी, मोहन लाल गुप्ता, नील कुमार राठिया सक्रिय रूप में शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button