China Coal Mine: कोयला खदान में जोरदार ब्लास्ट से 8 मजदूरों की मौत, 38 लोगों की दबे होने की आशंका – RGH NEWS
देश

China Coal Mine: कोयला खदान में जोरदार ब्लास्ट से 8 मजदूरों की मौत, 38 लोगों की दबे होने की आशंका

China Coal Mine इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। यहां देश के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे। फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश भी दे दिये गए हैं।

 

Read more Furniture Market Fire: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मची अफरा -तफरी, 300 दुकानों के जलने की आशंका, दमकल की गाड़ियों पर पथराव

247 मजदूर खदान में कर रहे थे काम

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय करीब 247 मजदूर इस खदान में काम कर रहे थे। फिलहाल शनिवार सुबह तक 201 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक खदान में हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

 

जिनपिंग ने तेजी से बचाव कार्य करने के दिए निर्देश

China Coal Mineसमाचार एजेंसी की खबर अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है। दरअसल, शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।

Related Articles

Back to top button