Furniture Market Fire: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मची अफरा -तफरी, 300 दुकानों के जलने की आशंका, दमकल की गाड़ियों पर पथराव – RGH NEWS
देश

Furniture Market Fire: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मची अफरा -तफरी, 300 दुकानों के जलने की आशंका, दमकल की गाड़ियों पर पथराव

Furniture Market Fire: दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने में देरी होने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ियों पर पथराव भी किया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोग लोगों को शांत कराने और पथराव रोकने की कोशिश करते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 11 बजे लगी। फर्नीचर मार्केट में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान रखा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बचाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं। इसी बात को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अगर समय पर दमकल की टीम पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 250 से 300 दुकानों के जलने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

Furniture Market Fire: वहीं, नोएडा की Lotus Boulevard Society में भी देर रात आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एसी फटने से 27वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। फिलहाल इस हादसे में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button