CNG Price Hiked: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई मंहगी, जानिए अब कितने बढ़े दाम – RGH NEWS
बिजनेस

CNG Price Hiked: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई मंहगी, जानिए अब कितने बढ़े दाम

CNG Price Hiked पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज देश में CNG के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। अब सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

 

 

बीते 10 दिनों में कितनी कीमत बढ़ी?

सरकार ने 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और फिर 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यानी 15 मई के बाद से लेकर अब तक 3 बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है और यह प्रति किलो 4 रुपए महंगी हो चुकी है।

 

पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम 

आज ही देश में पेट्रोल और डीजल के भी दामों भी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है। ये कीमतें भी 10 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ी हैं। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है और डीजल की कीमत 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। बता दें कि 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के रेट 3-3 रुपए बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया था। यानी पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगभग 5 रुपए का इजाफा हो गया है।

 

Read more Furniture Market Fire: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मची अफरा -तफरी, 300 दुकानों के जलने की आशंका, दमकल की गाड़ियों पर पथराव

 

कांग्रेस ने साधा निशाना

CNG Price Hikedजैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है, वैसे ही विपक्ष, मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल रहा है और उन्हें महंगाई मैन बता रहा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है, “महंगाई मैन मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?”

Related Articles

Back to top button