Delhi NCR Transport Strike: आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर – RGH NEWS
देश

Delhi NCR Transport Strike: आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

Delhi NCR Transport Strike दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज से बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में अब तीन दिन तक सड़क पर ऑटो-टैक्सी नहीं दिखेंगे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी यूनियन ने आज 21 मई से 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।ऑटो-टैक्सी यूनियन ने सरकार से तुरंत किराया बढ़ाने की मांग की है।

 

 

क्या है हड़ताल का कारण?

ऑटो-टैक्सी यूनियन का कहना है कि 15 साल से ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी नहीं होने से ड्राइवर आर्थिक दबाव में हैं। यूनियनों की मांग है कि बढ़ती CNG, पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाया जाए। यही कारण है कि दिल्ली-NCR में आज 21 मई से ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

 

 

Read more Raigarh News:*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

 

 

स्थिति बहुत खराब है- टैक्सी चालक

Delhi NCR Transport Strikeहड़ताल को लेकर टैक्सी चालक नरेंद्र तिवारी ने कहा- “कीमतें कम होने से स्थिति बहुत खराब है। रैपिडो 18 से 25 अप्रैल तक 30 रुपये प्रति किलोमीटर दे रहा था, जो अब घटकर 15-16 रुपये रह गया है। हम 21 से 23 मई तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो देखते हैं क्या होता है।” वहीं, एक अन्य टैक्सी चालक दिनेश कुमार ने कहा- “बाजार में कोई कीमत नहीं है। हमें ज्यादा सवारी भी नहीं मिल रही है। मैं सरकार से टैक्सी किराए पर भी ध्यान देने की अपील करूंगा।”

Related Articles

Back to top button