Raigarh News : खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

Raigarh News :  खरसिया: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया (शहर) की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। विधायक श्री पटेल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा प्रस्तावित इस सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी मुहर लगा दी है, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया। इस नई कार्यकारिणी में जहाँ युवाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ा गया है, वहीं वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक के तौर पर विशेष स्थान दिया गया है।

Read More : Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

*मुख्य कार्यकारिणी का स्वरूप*
संगठन के सुचारू संचालन के लिए नई टीम में अरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में रमेश अग्रवाल, दामोदर सिदार, अजय पटेल, विनोद लाला राठौर, राजू सारथी और राजेश सहिस को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद की कमान विकास अग्रवाल (विकल), श्रीमती मोहरमती, मेघनाथ राठौर, श्रीमती सरोजनी राठौर, खिलावन विंद, गोपाल मेहर, सोनू अग्रवाल और श्रीमती शकुंतला को सौंपी गई है। सचिव के महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए साजेश मनघोगर, डॉ. के. यादव, भरत लाल राठौर, राहुल महंत, विनय अग्रवाल पंडा, कान्हू मित्तल, नीतू गबेल, झालिश पाण्डेय, धर्मेंद्र चौहान और आकाश पटेल का चयन किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बजरंग सिदार, गोवर्धन सिंह ठाकुर, श्रीमती रामबाई चौहान, गणेश फोटवानी, हरीश शर्मा और वरुण शर्मा को शामिल किया गया है।

*वरिष्ठों का मिलेगा मार्गदर्शन*
शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा जारी सूची में संगठन की मजबूती के लिए एक शक्तिशाली ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की टीम तैयार की गई है। इसमें स्वयं विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हैं। साथ ही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दवाई वाला, पीसीसी सदस्य राजेश दवाई वाला, पूर्व शहर अध्यक्ष रणधीर शर्मा, पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष श्रीमती राधासुनील शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, पूर्व पार्षद हरिशंकर दर्शन, रामकिशुन आदित्य और राम शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को अनुभवी मार्गदर्शक के रूप में जोड़ा गया है। संगठन को विधिवत मजबूती देने के लिए सुनील शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता परीक्षित राठौर और खलील कुरैशी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया है।

सुनील शर्मा के नेतृत्व में नई रणनीति
इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे नेता उमेश पटेल के मार्गदर्शन और वरिष्ठों के अनुभव का लाभ हर कार्यकर्ता को मिलेगा, जिससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। श्री शर्मा ने आगे जानकारी दी कि खरसिया शहर कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी निरंतर जारी है और आने वाले कुछ दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों की सूची भी जारी की जाएगी

Read More : FDI in Insurance: इंश्योरेंस कराना होगा सस्ता, 100% विदेशी निवेश को मिली हरी झंडी, जानें आपकी पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर

​ग्रामीण जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने भी सुनील शर्मा और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई है कि यह नई कार्यकारिणी जनहित के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। खरसिया के राजनीतिक गलियारों में इस नई टीम को काफी प्रभावशाली और संतुलित माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button