Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने Moto G37 और Moto G37 Power 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे डिजाइन और फीचर्स के साथ आते हैं। फोन में 7000mAh तक की दमदार बैटरी मिलती है। साथ ही, ये IP64 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं। मोटोरोला के ये दोनों फोन हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए थे।

 

Read more Team India: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

 

Moto G37, Moto G37 Power की कीमत

Moto G37 5G को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Panatone Impenetrable और Panatone Capri में आता है। वहीं, Moto G37 Power को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसे Panatone Nautical Blue, Panatone Impenetrable और Panatone Capri तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 

Moto G37 की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, Moto G37 Power को भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलेगा। फोन की पहली सेल 25 मई को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, मोटोरोला के इन फोन की खरीद पर 5,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

 

 

मोटोरोला जी37 सीरीज

Moto G37, Moto G37 Power के फीचर्स

मोटोरोला के ये दोनों सस्ते फोन 6.6 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आएंगे। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G37 Series के ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है

 

Moto G37 Moto G37 Power
डिस्प्ले 6.6 इंच, LCD, 120Hz 6.6 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 4GB, 128GB 8GB, 128GB
बैटरी 5,200mAh, 20W 7000mAh, 30W
कैमरा 50MP + PDAF, 8MP 50MP + PDAF, 8MP
OS Android 16 Android 16

Moto G37 और Moto G37 Power के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP का मेन और एक PDAF सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इन दोनों फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों फोन WiFi, 5G, 4G, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हैं। इनमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर कर रही है।

MotorolaMoto G37 सीरीज के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग मिलती है। ये दोनों फोन IP64 रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल से खराब नहीं होंगे। Moto G37 में 5200mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 20W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button