Smartphones price hike: आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Smartphones price hike: आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम

Smartphones price hike स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों Realme, OnePlus, Poco और Lava ने अपने फोन की कीमत बढ़ा दी है। खास तौर पर रियलमी ने अपने पिछले दिनों लॉन्च हुई Realme 16 सीरीज की कीमत में बड़ा इजाफा करने का फैसला किया है। पिछले कुछ महीने से स्मार्टफोन कंपनियां अपने मिड बजट फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं। कंपनियां AI चिप की डिमांड की वजह से मेमोरी चिप की शॉर्टेज से जूझ रही हैं। ग्लोबल सप्लाई चेन में आई दिक्कत की वजह से भी कंपनियां फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं।

 

Reqd more Today Cg News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

 

Realme 16 सीरीज

रियलमी 16 सीरीज भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई थी। इस सीरीज का स्टैंडर्ड 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट अब 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। कंपनी ने फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया है। वहीं, इसके अन्य दोनों 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट्स की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसे अब क्रमशः 36,999 रुपये और 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

 

इस सीरीज के Pro+ मॉडल की कीमत में 7,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। Realme 16 Pro को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसे अब 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Realme 16 Pro की कीमत में भी 5,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन अब 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

 

OnePlus 15R

वनप्लस के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन OnePlus 15R की कीमत में भी 7,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इस फोन को 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। कंपनी ने फोन की रिवाइज्ड प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दी है।

 

Poco

चीनी ब्रांड पोको ने भी दो मॉडल X8 Pro Max और M8 5G की कीमत में इजाफा कर दिया है। इन दोनों फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। Poco X8 Pro 5G को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, Poco M8 5G को 18,999 रुपये की बजाय 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

 

Lava Agni 4

Smartphones price hikeचीनी कंपनियों के अलावा देसी ब्रांड लावा ने भी इस साल लॉन्च हुए Agni 4 की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा करने का फैसला किया है। लावा का यह फोन 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Related Articles

Back to top button