Watermelon Death Case: तरबूज फिर बना जानलेवा... पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Watermelon Death Case: तरबूज फिर बना जानलेवा… पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

Watermelon Death Case मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत की खबर है और उसके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। उनका नाम इंद्र सिंह परिहार (43) था और वे आगर मालवा जिले के मूल निवासी थे। इंद्र सिंह परिवहन कारोबारी थे और श्योपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे।

 

Read more JEE Advanced: JEE Advanced 2026 परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें ये नियम और ड्रेस कोड

बेटे ने क्या बताया?

इंद्र सिंह के बेटे राजा ने बताया कि गुरुवार रात को सभी ने कद्दू की सब्जी खाई थी। शुक्रवार सुबह पिता इंद्र और भाई विनोद (21) की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उन्होंने तरबूज खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

कोतवाली के थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि जब दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें कोटा रेफर किया गया लेकिन रास्ते में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे का इलाज चल रहा है और वह वेंटिलेटर पर है।

 

 

गुर्जर ने ये भी बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

 

बीते महीने भी तरबूज से जुड़ा मामला आया था सामने

Watermelon Death Caseबीते महीने मुंबई से भी तरबूज से जुड़ा मामला सामने आया था। यहां खबर आई थी कि एक परिवार के चार लोगों की तरबूज खाने के बाद मौत हो गई थी। हालांकि बाद में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में ये सामने आया था कि उनके तरबूज में चूहे मारने में इस्तेमाल होने वाला ‘जिंक फॉस्फाइड’ पाया गया था।

Related Articles

Back to top button