Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार

Sex racket news झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा बुध बाजार इलाके में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस पूरे नेटवर्क और मुख्य संचालक की तलाश में जुटी है.

 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए पुरुषों में कुछ रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय कलुआ पथरा गांव के रहने वाले हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने में सफल भी हो गए. पुलिस अब फरार लोगों की तलाश कर रही है.

 

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें इस इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान कई संदिग्ध लोग पकड़े गए और कुछ भाग निकले.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और रिहायशी क्षेत्र में इस पर रोक लगना जरूरी था. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की भावना जताई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

read more CBSE 3rd Language Rule 2026: CBSE में 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम, अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य

 

Sex racket newsपुलिस के अनुसार पूछताछ एवं मोबाइल जांच के दौरान देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गिरफ्तार रवि कुमार एवं विनोद कुमार के परिजनों ने दोनों को निर्दोष बताया है. परिजनों का कहना है कि दोनों ट्रैक्टर से टुकड़ा ईंट गिराने गये थे. उन्होंने पुलिस पर बिना पर्याप्त जांच के भीड़ के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

 

Related Articles

Back to top button