Gujarat Road Accident: भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

Gujarat Road Accident गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और 10 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई।
Gujarat Road Accident उन्होंने बताया कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उपजिलाधिकारी एच.टी. मकवाना ने कहा, ‘निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए।’
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोग झुलस गए हैं। मकवाना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला के एक अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
read more Stock market opening: गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत
कोलतार से भरा था टैंकर
Gujarat Road Accidentपुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एसएस भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई. निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.



