Raigarh News : सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुखबिर सूचना, तकनीकी इनपुट और लगातार निगरानी से चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, तीनों आरोपी जेल भेजे गए

Raigarh News :  *13 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने सूने मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अन्य सामग्री बरामद की है।

Read More :  Air india: Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

🔹 *9 मई को चोरी की आयी थी रिपोर्ट*

प्रार्थी संतोष कुमार देवांगन, निवासी विनोबा नगर, चक्रधरनगर द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, कमरे की खिड़की और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा:- 331 (4), 305 (ए), बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस के सक्रिय मुखबीर तंत्र से जांच में खुलासा*-

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोशन सिंह, शिवा सोनी और धरमदास महंत उर्फ प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। आरोपियों के मेमोरेंडम पर सोना जैसा धातु, चांदी जैसे गलाए हुए टुकड़े, नगदी रकम, टूटा हुआ ताला, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक टीवीएस एनटॉरक स्कूटी और एक्टीवा वाहन CG 13 BL 4874 तथा चोरी के सामान को गलाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

🔹 *साक्ष्य मिटाने की साजिश भी उजागर*–

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई के डर से चोरी किए गए कुछ सोने के आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया तथा कुछ सामान केलो नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मामले में संगठित रूप से अपराध करना और साक्ष्य विलोपित करने के पर्याप्त प्रमाण मिलने पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं धारा 112, 3(5), 238 बी०एन०एस० जोड़ी गई हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* –
1. रोशन सिंह, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
2. शिवा सोनी, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
3. धरमदास महंत उर्फ प्रेम, निवासी पंजरीप्लांट, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

🔹 *जब्त सामग्री* –
सोना-चांदी जैसा धातु, नगदी रकम, टूटा ताला, टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी, एक्टिवा वाहन तथा धातु गलाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद।

🔹 *कार्रवाई में योगदान*-
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : CBSE Class 12 Result: CBSE बोर्ड 12वीं में 85% से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास, इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजीn

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:*

*” रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के जरिए बड़े खुलासे किये जा रहे हैं । आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके माल-मत्ता की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Articles

Back to top button