CBSE Class 12 Result: CBSE बोर्ड 12वीं में 85% से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास, इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी – RGH NEWS
शिक्षा

CBSE Class 12 Result: CBSE बोर्ड 12वीं में 85% से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास, इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE Class 12 Result : Central Board of Secondary Education ने आज CBSE Class 12 Result 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट इसकी ऑफिसियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस साल नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

इस बार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि छात्रों के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन और अनावश्यक दबाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। CBSE का मानना है कि मेरिट लिस्ट के कारण कई छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ता है और तुलना का माहौल बनता है। हालांकि, बोर्ड उन छात्रों को सम्मानित जरूर करेगा जिन्होंने अपने विषयों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। CBSE की ओर से टॉप 0.1 फीसदी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस साल रिजल्ट में पास प्रतिशत में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। बोर्ड के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा, जबकि 2025 में यह 88.39 फीसदी था। यानी इस बार रिजल्ट में 3.19 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।

 

फरवरी से अप्रैल तक हुईं थी परीक्षाएं

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था और अब बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।

 

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

CBSE Official Website
CBSE Result Portal
DigiLocker

मोबाइल ऐप्स से भी देख सकते हैं रिजल्ट

CBSE Class 12 Resultछात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

UMANG App
SMS सेवा
IVRS (Interactive Voice Response System)
रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में इन विकल्पों को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

Related Articles

Back to top button