बिजनेस

Gold Silver Price Today: एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम

Gold Silver Price Today: सरकार की ओर से सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी  में इजाफा किया गया है। इसके बाद से ही सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सुबह 10 बजे ही सोने ) में 9039 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी और चांदी (में 17,938 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा गया है।आइए जानते हैं कि इम्पोर्ट ड्यूटी लगने के बाद सोने-चांदी कितना महंगा हुआ है।

 

कितना है सोने का दाम?

सुबह 10.30 बजे के आसपास 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,62,425 रुपये चल रहा है। इसमें 8983 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,54,851 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 10.35 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,95,692 रुपये चल रहा है। इसमें 16,630 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,90,224 रुपये प्रति किलो का लो और 2,79,062 रुपये प्रति किलो का ाई बनाया है।

 

आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹162,460 ₹294,730
जयपुर ₹162,520 ₹294,850
कानपुर ₹162,580 ₹294,960
लखनऊ ₹162,580 ₹294,960
भोपाल ₹162,710 ₹295,200
इंदौर ₹162,710 ₹295,200
चंडीगढ़ ₹162,540 ₹294,890
रायपुर ₹154,080 ₹280,830

 

 

Gold Silver Price Todayरायुपर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,54,080 रुपये है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,62,710 रुपये है। रायपुर में सोने के अलावा चांदी भी सबसे महंगी है। रायुपर में 1 किलो चांदी का दाम 2,80,830 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,95,200 रुपये है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button