टेक्नोलोजी

RailOne: रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS, अब ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट, जानिए कैसे उठाएं लाभ

RailOne रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हालांकि बतौर प्रयोग यह सुविधा अभी 14 जुलाई तक के लिए ही लागू है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह छूट दी जा रही है। शहडोल सहित बिलासपुर मंडल के 81 स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों में रेलवन ऐप को बढ़ावा दिया जा रहा है

स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और प्रचार अभियान

प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ऐप की जानकारी दी जा रही है। वाणिज्य विभाग द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क संचालित कर यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, टिकट बुकिंग एवं डिजिटल भुगतान संबंधी सहायता भी प्रदान की जा रही है। स्टेशनों के बुकिंग काउंटर में लगे रेलवन ऐप स्टिकरों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके रेलवन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और टिकट भी बुक कर सकते हैं।

 

 

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन ऐप भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं मिल रही हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मोबाइल से टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाएं

रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं, साथ ही टिकट निरस्तीकरण एवं रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल एवं त्वरित रूप में उपलब्ध है। यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफार्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी रियल टाइम में प्राप्त होती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Raigarh News : डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 104 करोड़ से अधिक के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

 

समय की बचत और भीड़ से राहत

RailOneरेलवन ऐप सुरक्षित, सुविधाजनक एवं तेज डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराता है। रेलवन ऐप में यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा मिलने के कारण यात्रियों के समय एवं श्रम दोनों की बचत हो रही है और टिकट काउंटरों में भीड़ एवं लंबी कतारों से राहत मिल रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button