Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त
संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस का लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई कर रही है— एसएसपी शशि मोहन सिंह

Raigarh News : *रायगढ़, 10 मई* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार चौक पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ लोड चार वाहनों को पकड़ा है। कार्रवाई में कुल 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये है। साथ ही चारों वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री लोड मिली। क्रमवार कार्रवाई इस प्रकार रही—
1. ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक पुरूषोत्तम यादव चला रहा था। वाहन में करीब 03 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ लोड मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये है।
2. माजदा छः चक्का वाहन क्रमांक CG 14 MD 7161 को चालक दीपक राम मांझी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।
3. माजदा वाहन क्रमांक CG 04 JD 7747 की जांच में चालक पुनवा राम नौरंग मिला, जिसके वाहन में करीब 03 टन लोहा एवं टीना कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।
4. माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BM 6416 को चालक किशना सतनामी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।
चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषप्रद जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक कार्रवाई करते हुए धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की जा रही है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, गजेन्द्र पैंकरा, आरक्षक कीर्तन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—
“ऑपरेशन_प्रहार के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
Read More : Vijay Swearing In Ceremony: तमिलनाडु में एक्टर विजय बने CM… 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ
*इन पर की गई कार्रवाई* –
1. पुरूषोत्तम यादव पिता त्रिलोचन यादव उम्र 30 वर्ष सा0 धरजयगढ, जिला रायगढ छ0ग0
2. दीपक राम मांझी पिता फिटकूराम मांझी उम्र 23 वर्ष सा0 पालीडीह थाना पत्थलागांव जिला जशपुरनरगर
3. पुनवा राम नौरंग पिता हसतराम नवरंग उम्र 50 वर्ष सा0 कुटराबोर थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0
4. किशना सतनामी पिता रामजी सतनामी उम्र 26 साल सा0 नंदेली भांठा थाना सक्ती जिला सक्ती



