Delhi Terror Alert News: राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

Delhi Terror Alert News ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। जांच एजेंसियों को स्पेसिफिक इनपुट्स मिले हैं कि बीजेपी मुख्यालय समेत कई अन्य अहम जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली डीडीयू मार्ग पर स्थित बीजेपी हेडक्वाटर में आतंकी हमले का अलर्ट जांच एजेंसियों को मिला है। इसके साथ ही आसपास के सरकारी दफ्तरों में धमाके का भी अलर्ट मिला है।
न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बीजेपी हेडक्वाटर और आसपास की इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी है। लोकल पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर हाल में केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से इनपुट मिला है कि पाकिस्तान धार्मिक जगह, बीजेपी हेडक्वाटर, आसपास दिल्ली में सरकारी इमारतों को टारगेट कर सकता है।
आत्मघाती हमले का डर
पंजाब में हाल में बीएसएफ के बाहर हमले, अमृतसर, जलंधर की घटना के बाद स्पेसिफिक इनपुट एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को दिया है। इसी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है, सुसाइड बॉम्बिंग, कार से धमाका, आईडी से धमाका जैसे हमलों के अलर्ट है।
Read more Chhattisgarh news: CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन
वाहनों की चेकिंग कर रहे सुरक्षाकर्मी
दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही सशस्त्र कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, अवरोधक लगाए गए हैं और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को मध्य दिल्ली में आत्मघाती हमलों, वाहन आधारित संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाका करने, गोलीबारी और समन्वित हमलों के जरिए प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की संभावित कोशिशों के संबंध में चेतावनी मिली हैं।
बम निरोधक दस्ते को अलर्ट रहने का निर्देश
Delhi Terror Alert Newsसूत्रों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कॉड और दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एक सूत्र ने बताया, ”पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। स्थानीय पुलिस औचक जांच और सत्यापन अभियान चला रही है। सूत्र ने बताया कि सभी जिला इकाइयों को सतर्क रहने और खुफिया एजेंसियों तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
.



