Stock Market Today: Polycab India से लेकर Jio Financial Services तक, आज इन स्टॉक में दिख सकती है बड़ी हलचल – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Today: Polycab India से लेकर Jio Financial Services तक, आज इन स्टॉक में दिख सकती है बड़ी हलचल

Stock Market Today आज गुरुवार को शेयर बाजार में निगेटिव शुरुआत हो सकती है। सुबह सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 67 अंक या 0.27 फीसदी गिरकर 24,449 पर है। हालांकि शेयर बाजार के लिए कई पॉजिटिव संकेत भी हैं। इन रिपोर्ट्स के बीच कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से वन-पेज मेमोरेंडम पर सहमत होने के करीब हैं, वैश्विक जोखिम सेंटीमेंट में सुधार हो रहा है। दूसरी तरफ अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी तेजी आई है।

 

S&P 500 और Nasdaq में सुधार

S&P 500 और Nasdaq बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के समाधान के संकेतों से इन्हें बढ़ावा मिला, जबकि Advanced Micro Devices की मजबूत कमाई ने चिप बनाने वाली कंपनियों और AI से जुड़े अन्य शेयरों में तेजी ला दी।

जापान के शेयर बाजार में छुट्टी के बाद तेजी देखने को मिली, जिससे एशियाई मार्केट एक और रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गए। इस तेजी की वजह भी यह उम्मीद रही कि अमेरिका और ईरान उस संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी समझौते के करीब पहुँच रहे हैं, जिसने बाजारों को हिलाकर रख दिया था।

 

Read moreSuvendu Adhikari PA Murder: बंगाल में खूनी खेल, सुबंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या…

 

भारतीय बाजार में इन शेयरों पर रखें नजर

Q4 Results Today – थर्मैक्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, विक्रम सोलर, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, वी-मार्ट रिटेल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, शक्ति पंप्स (इंडिया), रतनइंडिया पावर, ल्यूपिन, इंद्रप्रस्थ गैस, महानगर गैस, किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज, एनओसीआईएल, बीएसई लिमिटेड, डाबर इंडिया और ग्रेविटा इंडिया आज तिमाही नतीजे जारी

 

Raymond Lifestyle – कंपनी का नेट प्रॉफिट 53 फीसदी घटकर 12 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू 8 फीसदी बढ़कर 603 करोड़ रुपये हो गया।

 

PB Fintech – शुद्ध लाभ ₹261 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 54% अधिक है। वहीं रेवेन्यू ₹2,061 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 36% की बढ़त है।

 

Polycab India – कंपनी का प्रॉफिट 7 फीसदी बढ़कर ₹786 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 27 फीसदी ग्रोथ के साथ 8865 करोड़ रुपये हो गया।

 

Shree Cements – कंपनी का प्रॉफिट ₹526 करोड़ रहा, जिसमें सालाना आधार पर 8% की गिरावट आई। वहीं शुद्ध ब्याज इनकम ₹915 करोड़ रही, जिसमें सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी हुई।

 

Biocon Limited – रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने किसी भी उत्तराधिकार योजना या नेतृत्व में बदलाव की खबरों से इनकार किया है।

 

Trent – बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून है।

 

TD Power Systems – बोर्ड 14 मई को स्टॉक स्प्लिट पर विचार करेगा।

 

Jio Financial Services – बिजनेस ऑपरेशंस की फाइनेंसिंग के लिए Jio Finance Platform & Services में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया।

 

UltraTech Cement – मुंबई अथॉरिटी से 809 करोड़ रुपये का टैक्स ऑर्डर मिला

Related Articles

Back to top button