*✍️दर्दनाक कहानी:14 साल की लड़की के साथ दरिंदों ने दो बार, तीन बार नहीं बल्कि 100 बार रेप की वारदात को दिया अंजाम....फिर बच्चे को दिया बाथरूम में जन्म....* – RGH NEWS
देश

*✍️दर्दनाक कहानी:14 साल की लड़की के साथ दरिंदों ने दो बार, तीन बार नहीं बल्कि 100 बार रेप की वारदात को दिया अंजाम….फिर बच्चे को दिया बाथरूम में जन्म….*

14 साल की लड़की के साथ दरिंदों ने दो बार, तीन बार नहीं बल्कि 100 बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। इन घटनाओं से पल-पल मौत के करीब पहुंच रही लड़की को मजबूरन बाथरूम में बच्चे को जन्म देना पड़ा। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘धूम्ककुड़िया’ की जो, अब जबरदस्त चर्चाएं बटोर रही है। नाबालिग लड़की के साथ हुई दिल दहला देने वाली वारदात को डायरेक्टर नंदलाल नायक ने पर्दे पर उतारा है। जो अब 2021 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।धूम्ककुड़िया’ के डायरेक्टर नंदलाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब 14 साल की आदिवासी लड़की की दर्दनाक कहानी सुनकर इतने दुखी हो गए थे कि वे डिप्रेशन में चले गए थे। इसके बाद इसे पर्दे पर लाने का विचार किया। नंदलाल ने बताया कि वो अमेरिका में थे और 2003 में आदिवासी लोक संगीत के रिसर्च को लेकर अपने गांव लौटे थे, तभी मानव तस्करी का शिकार हुई लड़की की कहानी सुनकर वे दुखी हो गए थे।नंदलाल ने आगे बताया कि जब वो पीड़ित लड़की से बात की तो शुरुआत में कुछ नहीं बोल पा रही थी, उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। वहीं भरोसा दिलाने पर लड़की ने अपने साथ हुई वारदात को बयां किया। बताया कि उसे कई बार बेचा गया था, इस बीच उसके साथ कई बार रेप हुआ। जब वो प्रेग्नेंट हो गई थी। तब भी रेप हुआ।आखिरकार उसने बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने बताया कि किसी तरह से हिम्मत बटोर कर वहां से भाग निकली और सीधे अपने गांव पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button