Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी – RGH NEWS
देश

Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी

Assam CM Resigns असम राज्य के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली BJP प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोकभावन पहुंचे और राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से भेंट की। (Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns) उन्होंने गवर्नर को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। भाजपा जल्द ही तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। पूरी संभावना है कि, इस तीसरे टर्म में भी भाजपा और प्रदेश की अगुवाई हिमंता बिस्वा सरमा ही करेंगे

BJP की शानदार जीत, हासिल किये

बता दें कि, 4 मई को जारी चुनावी परिणाम में भाजपा ने असम में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। राज्य के 126 में से 123 पर चुनाव हुए थे। इनमें भाजपा ने एकतरफा 82 सीटों पर जीत हासिल की है। बात करें दूसरी पार्टियों के तो Congress दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को असम में 19, BPF को 10, AGP को 10 और AIUDF को 2 सीटें हासिल हुई हैं।

 

पश्चिम बंगाल भी फतह

भाजपा के लिए यह चुनाव काफी फायदेमंद साबित हुआ। भगवा दल को सबसे बड़ी और अहम जीत पश्चिम बंगाल में मिली है। बीजेपी ने इस बार यहां से TMC के 15 सालों के शासन को खत्म करते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी को महज 80 सीटों पर ही जीत मिली।

 

Assam CM Resignsबात करें दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल की तो यहां भाजपा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। तमिलनाडु में एक्टर Vijay की TVK सबसे बड़ी बनकर उभरी है, पहली बार चुनाव लड़ने वाली इस पार्टी को 108, DMK को 59, AIADMK को 47 और कांग्रेस के खाते में महज 5 सीटें आई हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े TVK के पास भी नहीं हैं। इसके लिए उन्हें अभी भी 11 विधायकों की जरूरत है। (Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns) केरल में लेफ्ट शासन का अंत हुआ और यहां कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने जीत का परचम फहराया है। पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन को फिर से सरकार बनाने का मौका मिला है।

Related Articles

Back to top button