Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पद्मश्री फूल बासन बाई को किडनैप करने की कोशिश, हाथ-मुंह बांधकर कार में ले जा रहे थे, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाली समाजसेवी फूल बासन बाई को किडनैप करने की कोशिश की गई। 4 आरोपी उनके हाथ और मुंह बांधकर ले जाना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई।
किडनैप करने आए थे 4 लोग
पद्मश्री फूल बासन बाई को किडनैप करने के लिए 4 लोग आए थे। इसमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। आरोपियों ने हाथ-मुंह बांधकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। किडनैपिंग की कोशिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सुबह 10 बजे किडनैप करने की कोशिश
किडनैप करने की कोशिश सुबह करीब 10 बजे हुई। बेमेतरा जिले की रहने वाली खुशबू साहू, एक महिला और उसके 2 साथियों के साथ फूल बासन बाई यादव के घर पर चर्चा करने के लिए गई थी। थोड़ी देर बाद सभी लोग फूल बासन बाई के साथ नीचे आई और उन्हें कार में बैठाया। जैसे ही फूल बासन बाई कार में बैठीं महिला ने दरवाजा बंद कर लिया और कार चलने लगी।
चेकिंग के लिए रुकी कार तो पुलिस को हुआ शक
फूल बासन बाई यादव ने मदद के लिए शोर न मचाएं इसलिए उनका मुंह बांध दिया। हाथ भी बांध दिए। कार खैरागढ़ के चिखली पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पुलिस की टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। फूल बासन बाई का मुंह और हाथ बंधे देखकर पुलिस को शक हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मैनपावर घोटाले का खुलासा, 115 करोड़ ओवरटाइम भुगतान में फर्जीवाड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
Chhattisgarh newsपुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने कहा कि मिर्गी का दौरा पड़ा है, इसलिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं। एक पुलिसकर्मी ने फूल बासन बाई यादव को पहचान लिया। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो किडनैपिंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने 2 महिला और 2 पुरुषों को अरेस्ट कर लिया। सुकुल दैहान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किस मंशा से किडनैपिंग का प्लान बनाया। वहीं पद्मश्री फूल बासन बाई यादव को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है।



