IndiGo flight blast: IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ ब्लास्ट, इमरजेंसी गेट खोलकर निकाले गए पैसेंजर.. 198 यात्री थे सवार

IndiGo flight blast इंडिगो की हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर धुआं फैलने की घटना सामने आई। यह घटना शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद हुई। फ्लाइट 6E-108 (HYD–IXC) ने दोपहर करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे।
पावर बैंक में हुआ विस्फोट
लैंडिंग के बाद जब विमान बे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे एक यात्री ने अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। आशंका है कि पावर बैंक में विस्फोट हुआ था।
इमरजेंसी गेट खोलकर निकाले गए पैसेंजर
क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझा दी, लेकिन तब तक केबिन में धुआं फैल चुका था। स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की गई और करीब 3:35 बजे विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलकर यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।
एक पैसेजेंर के आई चोट
IndiGo flight blastइस दौरान सीट 25F पर बैठी एक महिला यात्री के पैर में हल्की चोट आई। इस यात्री की पहचान ऋचा के रूप में हुई है। एयर फोर्स का एक फायर टेंडर 3:38 बजे तक बे पर पहुंच गया था, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि स्थिति पहले ही नियंत्रण में आ चुकी थी। किसी अन्य चोट या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। क्रू द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि एक संभावित गंभीर हादसा टल गया।


