*✍️ग्रामीण की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️ग्रामीण की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर….*

थाना घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम पुसल्दा में दिनांक 27/06/2021 को जयराम राठिया (उम्र 61 वर्ष) की गांव के दिलीप राठिया द्वारा मजदूरी रूपये पैसे की लेन देन की बात पर फावड़ा से जयराम के सिर पर मारकर हत्या कर दिया था, आरोपी का आज घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोसमघाट रोड के किनारे कटेल टिकरा में जयराम राठिया का आमाबाडी बगीचा है, जहां कृषि कार्य के लिए बोर एवं एक झोपडी बना हुआ है । जयराम प्रतिदिन सुबह कटेल टिकरा आमाबाडी में कृषि कार्य करने जाता और शाम को वापस घर आ जाता था । दिनांक 27.06.21 के सुबह जयराम कटेल टिकरा आमाबाडी गया था, शाम करीब 5.45 बजे उसके बड़े बेटे महेश राम राठिया को जयराम मोबाईल कर आमाबाडी में गांव का दिलीप राठिया लडाई झगडा मारपीट कर रहा है, बताया । तब महेश अपने छोटे भाई रमेश के साथ आमाबाडी गया, जहां जयराम झोपडी के किनारे मुंह के बल गिरा पडा था जिसके सिर माथा में चोट का निशान था फौत हो चुका था । वहां गांव के दो लोग महेश और रमेश राठिया को आमाबाडी में दिलीप राठिया, जयराम राठिया के साथ लडाई झगडा करना बताये । मृतक के पुत्र रमेश राठिया के रिपोर्ट पर दिनांक 27/06/2021 को मर्ग एवं धारा 302 भादवि के तहत अपराध आरोपी दिलीप राठिया के विरूद्ध दर्ज कर आज दिनांक 28/06/2021 को आरोपी दिलीप राठिया पिता धना राठिया उम्र 35 साल निवासी पुस्लदा थाना घरघोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । आरोपी बताया कि जयराम राठिया अपने आमाबाड़ी में तालाब खुदाई कराया था जिसका कुछ पैसा देना बाकी था । कल दोनों झोपड़ा में शराब पीये जिसके बाद पैसा मांगने से जयराम झगड़ा करने लगा तो उसे मारकर हत्या कर दिया । आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button