छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CG Current news: छत्तीसगढ़ में ये दिग्गज नेत्री बनीं कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, AICC ने जारी किया आदेश

CG Current newsछत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने महिला संगठन में अहम नियुक्ति करते हुए विधायक संगीता सिंहा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में अखिल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Current news पिछले कुछ समय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इस दौड़ में पूर्व विधायक चन्नी साहू का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा था, लेकिन आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिंहा पर भरोसा जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम हाल ही में एक बार फिर राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं। उनके संसद जाने के बाद संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी।



