Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ है।
शादी से लौटते समय फोक नदी पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी में शामिल होने के बाद वे अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार तेज रफ्तार में होने के कारण गड़ई गांव के पास स्थित फोक नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। 2 घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं।
read more Assam Assembly Election 2026 Result: असम में BJP की हैट्रिक, हिमंत बिस्व सरमा फिर होंगे CM..
घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालाकर तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गय। दोनों युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
तेज रफ्तार हादसे की वजह!
Chhattisgarh top newsपुलिस के शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।



