PNB KYC News: PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट! 5 मई तक निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट – RGH NEWS
बिजनेस

PNB KYC News: PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट! 5 मई तक निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

PNB KYC News पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिएए बड़ी अपडेट सामने आई है। पीएनबी ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए समय सीमा के भीतर केवाईसी अपडेट करने की सलाह दी है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के तहत केवाईसी एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जिसके जरिए बैंकिंग प्रक्रिया में सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

 

नोटिस के मुताबिक जिन खातों का केवाईसी 31 मार्च 2026 तक लंबित हो चुका है, उन ग्राहकों को 5 मई 2026 तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि यह काम निर्धारित समय के भीतर नहीं किया गया, तो खातों के संचालन पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। जिसके बाद ग्राहक कोई बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

 

अलग-अलग तरीके से अपडेट करें केवाईसी

ग्राहक अलग-अलग तरीके से केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन यह सेवा उपलब्ध है। घर बैठे पीएनबी वन मोबाइल ऐप, इंटनेट बैंकिंग (आईबीएस), रजिस्टर्ड ईमेल, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए खाताधारक यह काम डेडलाइन खत्म होने से पहले कर सकते हैं। वहीं डाक या बैंक के किसी भी ब्रांच में जाकर यह काम पूरा किया जा सकता है।

 

फ्रॉड को लेकर बैंक ने दी चेतावनी 

PNB KYC Newsसाइबर सुरक्षा को लेकर भी पीएनबी ने चिंता जताई है। ग्राहकों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। ग्राहकों को केवाईसी अपडेट से नाम से मिले किसी भी अनजान लिंक या फाइल को क्लिक या डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है। धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क रहने को भी कहा गया है। बैंकिंग डीटेल्स को किसी भई अनजान व्यक्ति या प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर न करने की सलाह दी। ग्राहक फ्रॉड की रिपोर्ट 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button