West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे – RGH NEWS
देश

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं, जिनमें भाजपा बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि टीएमसी भी कड़ी टक्कर दे रही है। राज्य की कुल 294 सीटों में से अब तक 293 सीटों के रुझान आ चुके हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है।

 

 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 133 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर और अन्य दल 3 सीटों पर आगे हैं। कुल मिलाकर 244 सीटों के रुझान स्पष्ट हो चुके हैं।

 

रुझानों में बीजेपी को बढ़त

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

 

भवानीपुर से ममता आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

 

Read more Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त

मतगणना से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य की 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

भवानीपुर में काउंटिंग से पहले विवाद

मतगणना शुरू होने से ठीक पहले भवानीपुर विधानसभा सीट पर तनाव की स्थिति बन गई। सखावत मेमोरियल स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के काउंटिंग एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा, जिससे मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

पिछले विधानसभा के नतीजे

पश्चिम बंगाल (कुल सीट: 294)

 

TMC → 213 सीट

BJP → 77 सीट

OTH → 4 सीट

Related Articles

Back to top button