Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव? – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?

Gold Rate 03 May देश में इस सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जिससे शादी के सीजन में आम लोगों को राहत मिली है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 2960 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में 2850 रुपये की कमी आई है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत में 2180 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण अब सोना खरीदना पहले के मुकाबले थोड़ा किफायती हो गया है।

 

दिल्ली में 18 कैरेट सोने की आज की कीमत रुपये

वजन (ग्राम) आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 11,350 ₹ 11,350 0
8 ग्राम ₹ 90,800 ₹ 90,800 0
10 ग्राम ₹ 1,13,500 ₹ 1,13,500 0
100 ग्राम ₹ 11,35,000 ₹ 11,35,000 0

 

read more Delhi Fire: AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

 

 

आज 3 मई को राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर जैसे शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,200 रुपये है। जबकि 22 कैरेट 1,38,350 रुपये और 24 कैरेट 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,52,730 रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,51,030 रुपये और 22 कैरेट 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (रुपये में)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 113500 138500 151230
मुंबई 113200 138350 150930
अहमदाबाद 113300 138400 151030
चेन्नई 116800 140000 152730
कोलकाता 113200 138350 150930
हैदराबाद 113200 138350 150930
रायपुर 113200 138350 150930
भोपाल 113300 138400 151030
लखनऊ 113500 138500 151230
चंडीगढ़ 113500 138500 151230

 

चांदी की कीमत में तेजी (Rise in Silver Prices)

Gold Rate 03 Mayइसके विपरीत चांदी की कीमत में इस सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी करीब 5000 रुपये महंगी हो गई है और 3 मई को इसका भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। हालांकि 30 अप्रैल को इसमें करीब 1800 रुपये की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 75.91 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button