Dhanbad Mining Accident News; बड़ा हादसा! कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Dhanbad Mining Accident News: धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने के आशंका जताई गई है। दरअसल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में यह हादसा हुआ है। यहां कोयले की स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान हुआ। अचानक भारी मात्रा में स्लरी गिरने से चार ठेका मजदूर उसकी चपेट में आ गए और दब गए। हादसे के तुरंत बाद मौके परहड़कंप मच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। (Dhanbad Mining Accident News) अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका बनी हुई है।
जारी है बचाव अभियान
Dhanbad Mining Accident News इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंच गई है। (Dhanbad Mining Accident News) इतना ही नहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।


