देश

Census 2027: आज से 31 मई तक जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, अधिकारी आपसे पूछेंगे 33 जरूरी सवाल

Census 2027 जनगणना 2027 को लेकर जोर-शोर से काम किया जा रहा है. खुद से जानकारी भरने का ऑप्शन लोगों को पहली बार मिला. ऐसे में अब आज से अधिकारी घर-घर पहुंचेंगे. इस दौरान वे लोगों से 33 सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब देना जरूरी होगा.

देश में जनगणना का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. पहली बार लोगों ने खुद से अपनी जानकारी भरी, जिसे स्वगणना कहा गया. 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना का काम पूरा हुआ. अब अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे. 2 मई से लेकर 31 मई तक घर-घर जाकर अधिकारी सत्यापन का काम करेंगे.

 

रead more Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

 

कितने अधिकारी जनगणना के काम में जुटे?

जानकारी के मुताबिक, लगभग 10 हजार अधिकारी इस काम में जुटेंगे. इस दौरान लोगों से 33 सवाल पूछे जायेंगे. स्वगणना के दौरान लोगों ने खुद से जो जानकारी भरी, उसका वेरिफिकेशन करने के साथ-साथ कुछ नए डेटा भी दर्ज किए जा सकते हैं. अगर स्वागणना के दौरान कोई जानकारी देना आपसे छूट गया है तो उसे अधिकारी घर-घर सर्वे के दौरान भर सकेंगे.

 

कौन-कौन से पूछे जायेंगे 33 सवाल?

परिवार से जुड़े 8 सवाल

 

परिवार की संख्या कितनी है.

घर में कुल कितने लोग रहते हैं.

परिवार के मुखिया का नाम क्या है.

परिवार के मुखिया का लिंग क्या है.

परिवार के मुखिया की जाति क्या है.

घर अपना है या किराये का है.

घर में कुल कितने कमरे हैं.

घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं.

 

पानी, सफाई और ऊर्जा से जुड़े 10 सवाल

 

पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है.

पेयजल कितनी आसानी से उपलब्ध है.

रोशनी का मुख्य साधन क्या है.

क्या घर में शौचालय है.

शौचालय किस प्रकार का है.

गंदे पानी की निकासी कैसे होती है.

क्या घर में स्नानघर है.

क्या घर में रसोईघर है.

खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है.

परिवार मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाता है.

 

मकान से जुड़े 7 सवाल

 

मकान संख्या क्या है.

जनगणना मकान संख्या क्या है.

घर का फर्श किस सामग्री का बना है.

घर की दीवार किस सामग्री की है.

छत किस सामग्री की बनी है.

मकान का उपयोग किस काम के लिए हो रहा है.

मकान की वर्तमान स्थिति क्या है.

 

घरेलू साधनों से जुड़े 8 सवाल

 

Census 2027क्या घर में रेडियो है.

क्या टेलीविजन है.

क्या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है.

क्या लैपटॉप या कंप्यूटर है.

क्या मोबाइल, टेलीफोन या स्मार्टफोन है.

क्या साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड है.

क्या कार, जीप या वैन है.

मोबाइल नंबर क्या है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button